रेलवे द्वारा त्योहारों और अतिरिक्त यात्री भार को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए एर्नाकुलम-हिसार-एर्नाकुलम स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 06097, एर्नाकुलम-हिसार स्पेशल 21 नवंबर को (01 ट्रिप) एर्नाकुलम से शाम 6.50 बजे रवाना होकर 23 नवंबर को रात 11.50 बजे हिसार पहुंचेंगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 06098, हिसार-एर्नाकुलम स्पेशल 26 नवंबर को (01 ट्रिप) हिसार से दोपहर 3 बजे रवाना होकर 28 नवंबर को दोपहर 3.50 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अलवा, त्रिशूर, सोरानूर, तिरूर, कांजीकोड, वडाकारा, कन्नूर, पायान्नूर, कन्हांगोड, कासरगोड, मंगलुरू, उडुपी, कुंडापुरा, भटकल, कुमता, कारवार, मडगांव, रत्नागिरी, रोहा, पनवेल, वसई रोड, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़ जंक्शन, पाली मारवाड़, जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू और सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। संवाद