फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सील किए गए नीलम सिनेमा में हुई चोरी की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नीलम सिनेमा के मालिकों ने सिनेमा में चोरी होने के बारे में सिटी थाना पुलिस को एक शिकायत दी है। मालिकों ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रवीण जैन व कुलदीप जैन ने बताया कि हम सिनेमा में सह-पार्टनर हैं। नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने के कारण सिनेमा को सील कर दिया था।
विज्ञापन

24 अक्तूबर को दोपहर लगभग 1 बजे हमारा मैनेजर राजकुमार शर्मा वहां से गुजर रहा था। इस दौरान उसने देखा कि 3-4 लड़के शटर व दरवाजा तोड़ कर अन्दर सीढ़ी लगा कर सामान निकाल रहे थे। उसने इस बारे फोन पर हमें सूचित किया। इसके बाद हमने डायल 112 पर फोन किया और पुलिस पीसीआर मौके पर आई। उसके बाद पुलिस ने मुआयना किया व मौके की फोटो लेकर चले गए।
वहीं पीसीआर को देखकर चोर मौके से भाग गए। हमारी मांग है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करके सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही हमें भी सिनेमा खुलवाकर दिखाया जाए ताकि हमें भी चोरी हुए सामान का पता चल सके। सिटी थाना प्रभारी रफीक मोहम्मद ने बताया कि अभी हमें मामले की शिकायत मिली है। अभी इसकी जांच-पड़ताल की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें