फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लोगों के दिलों में नफरत का जहर घोल रही है भाजपा

विज्ञापन
उकलाना में सदभाव यात्रा के दौरान लोगाें को संबो​धित  करते पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह।
विज्ञापन
हिसार। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा शुक्रवार को उकलाना हलके में पहुंची। पुरानी अनाज मंडी स्थित गीता भवन से शुरू होकर बुढ़ाखेड़ा, प्रभुवाला, गैबीपुर, ढाणी प्रेम नगर होते हुए बरवाला पहुंची, जहां रात्रि विश्राम हुआ। यात्रा के दौरान लोगों के साथ संवाद करते हुए बृजेंद्र ने कहा कि भाजपा हरियाणा के भाईचारे को तहस-नहस करने का प्रयास कर रही है। लोगों के दिलों में नफरत का जहर घोलने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज को जोड़ना और उसकी पीड़ा को समझना है। जब राजनीति प्रतिस्पर्धा की होड़ में समाज को बांटने लगती है, तब सद्भाव और भाईचारे का संदेश पहले से अधिक आवश्यक हो जाता है। उन्होंने बताया कि 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों से समाज में जो खाई बनी, वह आज भी पूरी नहीं भरी है। हरियाणा में 36 बिरादरियों की साझी संस्कृति हमारी ताकत है। कुछ ताकतें इसे तोड़ने का प्रयास कर रही हैं। विजय कौशिक, उदयवीर पूनिया, कुलजीत घनघस, देसराज वर्मा, नरसिंह सेलवाल आदि ने यात्रा को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

यात्रा का आगामी शेड्यूल
आज
सुबह 9 बजे खेदड़
11:30 बजे बालक चौपटा
दोपहर 1 बजे बालक गांव
2 बजे पाबड़ा गांव
शाम 4 बजे कनोह गांव
रात्रि ठहराव अग्रोहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें