फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मकान में चोरी, सीसीटीवी में आरोपी कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजगढ़ रोड स्थित ग्रीन विच होटल के पास मकान से चोर सोने के गहने व 85 हजार रुपये ले गए। आरोपी घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस को दी शिकायत में रीतू रानी ने बताया कि वह मूलरूप से गांव बिछपड़ी की रहने वाली है। फिलहाल किराये के मकान में परिवार सहित ग्रीन विच होटल के पास रह रही है। 26 फरवरी को आजाद नगर में मकान किराये पर लेने के कारण उक्त मकान को खाली कर रहे थे। इस दाैरान चोर 85000 रुपये से भरा गुल्लक, सोने की अंगुठी, कानों के कुंडल ले गए। वहीं, सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी निवासी संदीप ने बताया कि वह आरएस सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर है। इंडस कंपनी का एक टावर गांव दुबेटा में लगा, जहां से चोर बैटरी व अन्य सामान ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

रास्ते में खड़ी खराब जेसीबी चोरी
हिसार। पड़ाव चौकी पुलिस को दी शिकायत में रोहित ने बताया कि सोमवार को उसकी जेसीबी मशीन एयरपोर्ट चौक से शहर की तरफ रास्ते में खराब हो गई थी। इस कारण उसे रास्ते में छोड़कर चला गया। मंगलवार सुबह मौके पर पहुुंचा तो जेसीबी गायब मिली। वहीं, मंगाली पुलिस चौकी में दी शिकायत में रामभगत ने बताया कि 26 फरवरी की रात चोरी मंगाली आकलान से ट्यूबवेल का पंखा व बिजली का तार चोरी कर ले गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें