फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और सीआईडी कर्मी पर टॉर्चर का आरोप, युवक ने ट्रेन के आगे कूद दी जान

Wed, 28 Aug 2019 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हांसी पुलिस पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे है। आरोप यह है कि पुलिस की कार्यप्रणाली के चलते 19 साल के एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। हाजमपुर गांव निवासी 19 वर्षीय अंकुश की आत्महत्या को लेकर परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर उसे टॉर्चर करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले को लेकर गांव ढाणा कलां निवासी मनजीत, जमावड़ी निवासी मनजीत सहित एक सीआईडी और एक पुलिस पुलिसकर्मी के खिलाफ धारा 306, 323 और 342, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में अंकुश के बड़े भाई सन्नी ने कहा कि उसके भाई को सोमवार को हांसी पुलिस थाने में पुलिसकर्मी उठा कर ले गए, जहां उसे टॉर्चर किया गया। सन्नी के अनुसार उसके भाई को सात घंटे तक थाने में बिठाए रखा गया।
विज्ञापन


उसके बाद शाम को जब वह अपने घर आया तो बाइक पर कहीं चला गया। सुबह उसका शव रेलवे फाटक के पास मिला। इस मामले को लेकर मंगलवार को परिजन नागरिक अस्पताल में एकत्रित हुए और उन्होंने पुलिस पर अंकुश को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए।

चार के खिलाफ किया है मामला दर्ज : थाना प्रभारी
सिटी थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि पुलिस को पहले ढाणा खुर्द निवासी मनजीत ने शिकायत दी थी कि उसकी फोटोस्टेट की दुकान है और अंकुश उसके पास दुकान पर काम करता था। दुकानदार ने शिकायत में आरोप लगाया कि अंकुश ने उसके मोबाइल पर पेटीएम इंस्टॉल कर पासवर्ड बनाया था।

मनजीत के अनुसार इसके बाद उसने अपना बैंक खाता खुलवाया व उसे पेटीएम से लिंक करवाया। इसके बाद उसके खाते से 12 हजार रुपये पेटीएम से निकाल लिए गए। मनजीत ने शिकायत में अंकुश पर पैसे निकालने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच को लेकर अंकुश को थाने में लेकर आई। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत है कि अंकुश को टॉर्चर किया गया है। इस पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धारा मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें