हिसार। शहर के रामपुरा मोहल्ले में रहने वाले 67 साल के ज्ञानचंद को एक युवक ने सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। बुजुर्ग का आरोप है कि हमला करने वाले युवक ने मेरी पत्नी से सोने की चेन तोड़ने का प्रयास किया। इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस ने एक नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
शिकायत में रामपुरा मोहल्ला के रहने वाले ज्ञानचंद ने बताया कि 24 दिसंबर की रात करीब 9 बजकर 40 मिनट पर पार्क से सैर करने के बाद एक्टिवा पर सवार होकर घर आ रहा था। सड़क टूटी होने के कारण मेरी पत्नी पैदल चल रही है। दस दौरान एक युवक मेरी पत्नी के पास में आया और उसने गले में पहनी हुई सोने की चेन तोड़ने का प्रयास किया। उस समय पीछे से एक्टिवा लेकर पहुंचा। चेन तोड़ने का प्रयास करने वाले युवक को पकड़ने लगा तो उसने मेरे साथ थप्पड़ व लात-घूसों से मारपीट की और सिर पर ईंट मारकर मौके से भाग गया। बाद में दामाद सुमित निवासी रामपुरा मोहल्ला निवासी मुझे गाड़ी में बैठाकर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आया। इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस ने अक्षय नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला