हिसार। संयुक्त जल संघर्ष समिति की बैठक कनाल रेस्ट हाउस में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ हुई। बासड़ा सब माइनर-2 को लेकर विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया कि वर्षा ऋतु के बाद निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। बारिश के मौसम में सभी नहरों में लगातार पूरा पानी दिया जाएगा। बरवाला ब्रांच व बालसमंद ब्रांच के किनारों को ऊंचा करने का काम जल्द पूरा किया जाएगा। जिन नहरों में मिट्टी का काम पूरा नहीं हुआ है। उनका जल्द निरीक्षण करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विभाग अधिकारियों ने कहा कि बीएमएल बरवाला लिंक बरवाला ब्रांच, बालसमंद सब ब्रांच कोई भी नई नहरें नहीं जोड़ी जाएंगी। राणा डिस्ट्रीब्यूटरी का बकाया काम जल्द पूरा किया जाएगा। हिसार घग्घर ड्रेन व शहर का गंदा पानी नहरों में डाला जाएगा। इस दौरान अन्य जो भी नहरों संबंधी समस्याएं होंगी उनका जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता ईआईसी राकेश चौहान ने की। मुख्य अभियंता अनिल जैन, अधीक्षक अभियंता बिमल बिश्नोई, मंगतराम गर्ग, राजेश बिश्नोई, कार्यकारी अभियंता अश्विनी सुहाग, आनन्द श्योराण आदि अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर समिति प्रधान विजेंद्र बेनीवाल ने अधिकारियों के सामने समस्याएं रखी। इस मौके पर मुख्य सलाहकार दिलबाग हुडडा, सचिव अनिल लौरा, सत्यवीर गढवाल, रामबीर न्योली, सतबीर, हवा सिंह, राजकुमार लौरा, दलबीर आदि मौजूद थे।