फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गैस एजेंसी रोड पर डिवाइडर व स्ट्रीट लाइटों के पोल लगाने का काम दो वर्ष से लटका

विज्ञापन
हांसी गैस एजेंसी रोड पर टूटा हुआ डिवाइडर। जागरूक पाठक
विज्ञापन
हांसी। गैस एजेंसी रोड पर डिवाइडर व स्ट्रीट लाइटों के पोल लगाने का कार्य अधर में लटका हुआ है। काम शुरू होने के करीब दो वर्ष के बाद भी यह पूरा नहीं हुआ है। वहीं रोड बनाने के कार्य का भुगतान न होने के कारण ठेकेदार ने काम बीच में छोड़ दिया है।
विज्ञापन

गैस एजेंसी रोड का निर्माण करीब एक वर्ष पहले पूरा हुआ है। यहां पर रोड के निर्माण के साथ-साथ डिवाइडर बनाने व डिवाइडर के बीच में स्ट्रीट लाइटों के पोल लगाए जाने थे। पूरा कार्य करीब 2.29 करोड़ रुपये से होना था, लेकिन यहां पर रोड का निर्माण तो हो गया, लेकिन डिवाइडर व पोल लगाने का कार्य आज तक पूरा नहीं हुआ। हालांकि रोड के निर्माण के साथ ठेकेदार ने डिवाइडर का कुछ हिस्सा बनवाया, लेकिन वह भी अब कई जगहों से टूट चुका है। इधर पोल लगाने के लिए यहां पर पहले से लगे बिजली के खंभों को हटाया जाना है। बिजली के खंभों को आज तक नहीं हटाया गया है। हालांकि नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए वह बिजली निगम को पत्र लिख चुके हैं। बिजली के खंभों को हटवाने के बाद यहां पर स्ट्रीट लाइटों के पोल लगवाए जाने की योजना है। दरअसल क्रांति चौक से तोशाम चुंगी के बीच बने डिवाइडर पर करीब 20 बिजली के खंभे हैं। यहां पर करीब 35 से 40 स्ट्रीट लाइटों के पोल लगाए जाने हैं। बाद में स्ट्रीट लाइटों के पोल पर तिरंगा लाइट भी लगाई जानी है, लेकिन बिजली के खंभे न हटने के कारण काम बच में रुका हुआ है।
बता दें कि क्रांति चौक से तोशाम चुंगी रोड का निर्माण करीब 20 वर्ष बाद हुआ। रोड का निर्माण दीनदयाल उपाध्याय सेवा बस्ती उत्थान योजना के तहत इस खस्ता हाल रोड का निर्माण कार्य वर्ष 2023 में शुरू हुआ था। बाद में कार्य बीच में अटक गया था। करीब एक वर्ष पहले रोड का कार्य पूरा हुआ।
विज्ञापन


इस रोड के लिए अभी मुख्यालय से पेमेंट नहीं आई है। पेमेंट आने के बाद ठेकेदार को भुगतान होगा। फिर रुका हुआ कार्य पूरा करवाया जाएगा।- जयवीर, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें