हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास के साथ एचएसईबी वर्कर्स यूनियन, हेड ऑफिस भिवानी के प्रतिनिधिमंडल की वीरवार को बैठक हुई। यूनियन की मानें तो सभी प्रमुख मुद्दों पर प्रबंध निदेशक ने गंभीरता से विचार किया और समाधान का भरोसा दिलाया।
बैठक के बाद चीफ ऑर्गेनाइजर अशोक शर्मा ने बताया कि एमडी ने सभी मुद्दों पर दोबारा विचार कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। वहीं राज्य महासचिव यशपाल देशवाल बताया कि यूनियन की तरफ से चलाया जा रहा आंदोलन अगली बैठक तक स्थगित किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव यशपाल देशवाल, पूर्व महासचिव अशोक शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान मनोज सैनी आदि शामिल थे।
इन मांगों पर सहमति बनी
1. मिड-सेशन में लागू ट्रांसफर नीति पर पुनर्विचार किया जाएगा।
2. सभी कर्मचारियों को समान अवसर के आधार पर स्थानांतरण का अधिकार मिलेगा।
3. ब्लॉक की गई सभी पोस्ट को अनब्लॉक करने का आश्वासन।
4. जिन कर्मचारियों को विशेष छूट देकर नीति से बाहर रखा गया है, उनके मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।