फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: काई और गंदगी से अटा जलघर का टैंक, भिवानी रोहिल्ला गांव के ग्रामीण बोले-ऐसा पानी तो पशु भी न पिएं

विज्ञापन
​भिवानी रोहिल्ला का जलघर का टैंक, जिसमें गंदगी अट पड़ी है। 
विज्ञापन
हिसार/बालसमंद। महिला सशक्तीकरण के लिए चर्चा में रहने वाला भिवानी रोहिल्ला गांव अब दूषित पानी की समस्या से जूझ रहा है। गांव के जलघर का टैंक लंबे समय से साफ नहीं किया गया, जिससे उसमें काई और गंदगी भर गई है। पानी में बदबू आ रही है और उसे पीने से ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ रही है। ग्रामीणों ने इस संबंध में बैठक कर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि टैंक की हालत इतनी खराब है कि यह पानी पशु भी पीने से गुरेज करें। इस संबंध में सरकार के ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है और जेई व एसडीओ को व्हाट्सएप के माध्यम से समस्या से अवगत कराया गया है। गांव के राकेश रोहिल, सुरेंद्र गोस्वामी, कुलदीप रोहिल, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि चांदीराम गोस्वामी, अशोक रोहिल, सुनील दलाल, ओमप्रकाश दलाल, ब्लॉक समिति सदस्य सोनू, कृष्ण कस्वां, विजेंदर कस्वां ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
बोरवेल का पानी भी रिपोर्ट में खराब
ग्रामीणों ने बताया कि जलघर के पास बनाए गए बोरवेल से लंबे समय से नहर के पानी में मिलाकर सप्लाई की जा रही है। लेकिन इस पानी की सैंपलिंग रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि यह पीने योग्य नहीं है। अब टैंक में बढ़ती गंदगी से बीमारियों का खतरा और बढ़ गया है। आधे गांव में पीने के पानी की समस्या है और जहां सप्लाई हो रही है, वहां भी दूषित पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन

जेई बोले-मनरेगा से कराओ सफाई, सरपचं ने कहा-मनरेगा में कार्य बंद
ग्रामीण सुरेंद्र ने बताया कि जब समस्या जेई योगेश को बताई गई तो उन्होंने कहा कि सरपंच को कहकर मनरेगा से सफाई करवा लीजिए। वहीं सरपंच बलजीत सिंह का कहना है कि भारत सरकार ने मनरेगा से समतल भूमि संबंधी कार्य बंद कर दिए हैं, इसलिए सफाई का काम विभाग को करवाना चाहिए। इस संबंध में जेई योगेश से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया।

जलघर के टैंक की सफाई न होने का मामला संज्ञान में नहीं है। टैंक खाली है और सफाई करवाने योग्य है तो जल्द ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सफाई करवा दी जाएगी। - विकास सिंगरोहा, एसई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें