हिसार। स्पेशल स्टाफ फोर्स (एसटीएफ) ने रविवार रात हिमांशु भाऊ गिरोह के तीन गुर्गाें को गिरफ्तार किया है। आरोपी विशाल, मोनू व मोहित से पुलिस ने अवैध पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद किए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जांच अधिकारी सूरजमल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
एसटीएफ इंचार्ज एसआई अनूप ने बताया कि एसटीएफ ने गांव ढंढूर के पास नाका लगाया। वाहनों की जांच के दौरान टीम ने तीन संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की। इस दौरान युवकों ने अपना नाम हनुमानगढ़ जिले के भादरा निवासी विशाल, गांव लुदास निवासी मोहित व इसी गांव के निवासी मोनू बताया। तलाशी लेने पर तीनों से दो अवैध हथियार व 11 कारतूस मिले। विशाल हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग का गुर्गा है। तीनाें आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।