बालसमंद। गांव सीसवाला के पास रविवार शाम बालसमंद सब माइनर टूटने से आसपास के करीब 60 एकड़ क्षेत्र में पानी भर गया। नहर टूटने के बाद पानी तेजी से खेतों की ओर फैल गया।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत नहरी विभाग को दी। बालसमंद सब माइनर श्याम और चंचल के खेतों के पास क्षतिग्रस्त हुई, जिसके कारण आसपास के खेत जलमग्न हो गए।
ग्रामीणों के अनुसार फिलहाल पानी भरने से फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा है। सूचना मिलते ही नहरी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। विभाग की टीम ने देर शाम तक नहर को दुरुस्त करने का काम जारी रखा ताकि पानी का बहाव नियंत्रित कर सिंचाई व्यवस्था बहाल की जा सके।