फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 10 जुलाई के बाद बजेगी शहनाई, दिसंबर तक शादियों के 59 शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
शादी की प्रतीकात्मक फोटो। 
विज्ञापन
हिसार। अगले माह शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। बाजारों में खरीदारी शुरू हो चुकी हैं। धर्मशालाओं, कम्यूनिटी सेंटर से लेकर होटलों की बुकिंग चल रही हैं। 10 जुलाई के बाद शहनाई बजनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

उसके बाद दिसंबर तक शादियां चलेंगी। हालांकि 7 से 21 सितंबर तक श्राद्ध रहेंगे। इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य और शादियां नहीं होंगी। उसके बाद फिर शहनाई बजनी शुरू हो जाएगी। जुलाई से लेकर दिसंबर तक शादियों के 59 शुभ मुहूर्त हैं।
कैलाश पंचांग के निर्माता एवं धर्म गुरु पंडित देव शर्मा का कहना है कि 11 जून को गुरु अस्त हुआ था। जोकि 7 जुलाई को उदय होगा। 8 से 10 जुलाई तक गुरु बालयत्व दोष रहेगा। इसमें भी कोई मांगलिक कार्य नहीं होंगे। वहीं, 2 नवंबर को देवउठनी ग्यारस है। इसे अनबुझ सावा कहा जाता है। इसमें सबसे ज्यादा शादियां होंगी। इस दिन शादियों के लिए किसी पंडित से पूछने की जरूरत नहीं होती है। वहीं, 22 सितंबर को पहला नवरात्र है।
विज्ञापन


ये हैं शादियों के शुभ मुहूर्त
जुलाई : 11 जुलाई, 12, 13, 20, 21, 28, 29, 31,
अगस्त : 3 अगस्त, 6, 7, 8, 9, 13, 17, 18, 24, 25, 28, 29
सितंबर: 1 सितंबर, 2, 3, 4, 5, 22, 26, 27, 29
अक्तूबर: 1 अक्तूबर, 2, 3, 7, 11, 22, 24, 26, 27, 28, 29, 30, 31
नवंबर: 2 नवंबर, 3, 7, 8, 12, 13, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29, 30
दिसंबर: 4 दिसंंबर, 5 और 6
-
जुलाई से लेकर दिसंबर तक शादियों के 59 शुभ मुहूर्त हैं। 11 जून को गुरु अस्त हुआ था। अगले माह 7 जुलाई को उदय होगा। तीन दिन तक बाल्यत्व दोष रहेगा। इन तीन दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं होंगे। 10 जुलाई के बाद शादियां ही शादियां हैं।
विज्ञापन

- पंडित देव शर्मा, कैलाश पंचांग के निर्माता एवं धर्म गुरु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें