फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: खेदड़ थर्मल पावर प्लांट की दूसरी यूनिट जल्द होगी शुरू, चार्टर प्लेन से चीन के इंजीनियर और राउटर लाए जाएंगे

Fri, 13 May 2022 03:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार में बिजली मंत्री बोले कि खेदड़ थर्मल पावर प्लांट की 600 मेगावाट की दूसरी यूनिट जल्द शुरू होगी। उन्होंने कहा कि एक मई के बाद प्रदेश में बिजली कटौती नहीं की जा रही है। 
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के खेदड़ स्थित राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट में राउटर जल्द ही हमें मिल जाएगा। चार्टर प्लेन से चीन के इंजीनियर भी लाए जाएंगे। इसके बाद प्लांट की बंद पड़ी 600 मेगावाट की दूसरी यूनिट भी शुरू होगी। यह कहना है प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह का। वह गुरुवार को जन परिवाद समिति की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के 16 राज्यों में बिजली संकट है। इनमें हरियाणा की हालत सबसे अच्छी है। बेहतर बिजली प्रबंधन के चलते एक मई के बाद प्रदेश में बिजली कटौती नहीं की जा रही है। औद्योगिक एरिया में कुछ कट लगाए गए हैं, जिन्हें धीरे-धीरे हटाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने भी बेहतर बिजली प्रबंधन के लिए हरियाणा सरकार की सराहना की है।

पिछले साल के मुकाबले 13 से 43 प्रतिशत अधिक बिजली आपूर्ति की जा रही है। रणजीत सिंह ने कहा कि पहले 12 रुपये प्रति यूनिट बिजली उपलब्ध थी। अब रात समय 6 रुपये और दिन में 4 रुपये प्रति यूनिट बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि खेदड़ थर्मल पावर प्लांट की एक 600 मेगावाट की यूनिट का राउटर चीन से आना है।
विज्ञापन


इसके लिए सरकार की ओर से भेजी गई ईमेल के जवाब में चीन की ओर से जवाब आया है। जल्द ही राउटर हमें मिल जाएगा। स्पेशल चार्टर प्लेन के जरिये इंजीनियर भी लाए जाएंगे। इसके बाद यह यूनिट चालू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि थर्मल प्लांट में बिजली उत्पादन का खर्च 3.50 रुपये प्रति यूनिट आ रहा है। इस अवसर पर बरवाला जजपा विधायक जोगीराम सिहाग, मेयर गौतम सरदाना, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें