बास। गांव खांडा खेड़ी के पास भिवानी से स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आ रहे दो युवकों पर स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार पांच बदमाशों ने गोली चला दी थी। मामले में हांसी सीआईए स्टाफ ने शनिवार को एक आरोपी जींद जिले के गांव बिरौली निवासी लक्ष्य उर्फ चिन्नू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए स्टाफ ने शुक्रवार को पहले आरोपी जींद जिले के गांव बिरौली निवासी नवीन को गिरफ्तार किया था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों को ढूंढने का प्रयास जारी है।
बीबीपुर निवासी संदीप के अनुसार वह पोल्ट्री फार्म का कार्य करता है। उसका एक पोल्ट्री फार्म गांव बीबीपुर और दूसरा सफीदों में है। 24 अप्रैल को वह अपने दोस्त अमित के साथ भिवानी जेल में बंद अपने मित्र अंकित के साथ मुलाकात करने के लिए गए थे। जब वो वापिस अपने गांव आ रहे तो गांव खांडा खेड़ी के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी उनका पीछा कर रही थी। उसने हमारी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी। इस पर गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई थी। आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर गोली चलाई जोकि शीशे पर लगी। मौका मिलते ही हम दोनों ने गाड़ी से निकलकर खेतों की तरफ भाग कर अपनी जान बचाई थी। उसके बाद सभी बदमाश गाड़ी में सवार होकर जींद की तरफ भाग गए थे। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची और चारों तरफ नाकेबंदी करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने संदीप के बयान पर बीबीपुर निवासी साहिल उर्फ नन्हा, सौरभ, काला, मर्द बिरोली, घिमाना निवासी दिनेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।