फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दिनभर चला कार्यालयों को शिफ्ट और खाली करने का काम

Sat, 27 Dec 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। नए जिला बनने के बाद उपायुक्त की नियुक्ति के संभावित आदेशों को देखते हुए जिला सचिवालय में डीसी कार्यालय तैयार करने का कार्य तेज कर दिया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए कार्यालयों के स्थान में बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत दूसरे तल पर स्थित एसडीएम कार्यालय को ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट कर दिया गया है। एसडीएम कार्यालय को फिलहाल तहसीलदार के कक्ष में स्थानांतरित किया गया है जबकि तहसीलदार के कार्यालय को सचिवालय के पीछे स्थित तहसील परिसर के पुराने कक्ष में भेजा गया है। एसडीएम कार्यालय से जुड़ी अन्य शाखाओं को भी ग्राउंड फ्लोर पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्रशासनिक योजना के अनुसार नए डीसी अस्थायी रूप से दूसरे तल पर स्थित पूर्व एसडीएम कार्यालय में बैठेंगे। इससे पहले भी यही कक्ष एसडीएम कार्यालय के रूप में उपयोग में रहा है। प्रशासनिक बैठकों के लिए लोकनिर्माण विभाग के मीटिंग रूम को चयनित किया गया है।
विज्ञापन


जिला सचिवालय का मौजूदा भवन जिला स्तर की आवश्यकताओं के लिहाज से छोटा माना जा रहा है। इसी कारण भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त प्रशासनिक भवन निर्माण की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। इसके लिए दिल्ली रोड क्षेत्र में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की खाली पड़ी जमीनों का निरीक्षण किया गया है। इसके अलावा शहर में उपलब्ध अन्य सरकारी खाली भूमि की जानकारी भी एकत्र की जा रही है, ताकि वहां नए प्रशासनिक भवन विकसित किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें