फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जलभराव और दूषित पेयजल आपूर्ति पर फूटा गुस्सा, दो बार लगाया जाम

Sat, 27 Dec 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। उमरा रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के साथ लगती सड़क पर लंबे समय से जलभराव और दूषित पेयजल की समस्या से परेशान प्रेम नगर के निवासियों ने शुक्रवार को दो बार सड़क जाम कर विरोध जताया। जाम के कारण करीब चार घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और आरओबी व आसपास की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए वे कई बार संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष शिकायतें दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे प्रेम नगर के निवासी राममेहर, सुनील मजोका, कुलवंत, संजय, सुलतान, सुशील सैनी, कृष्ण सैनी, कमल, सुनील सहित अन्य लोगों ने आरओबी के पास जाम लगाया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनके क्षेत्र में सीवर लाइन ओवरफ्लो और दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर अक्सर दूषित पानी भरा रहता है। आरओबी के नीचे रेलवे लाइन के साथ लगे खाली प्लॉट में भी सीवर का पानी जमा है जिससे आसपास के मकानों में दरारें तक आ गई हैं। यह समस्या कई वर्षों से चली आ रही है लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग और समाधान शिविरों में शिकायत देने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन

पहले थाना प्रभारी और जेई ने जाम खुलवाया
जाम की सूचना मिलने पर थाना शहर प्रभारी सुखजीत सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। बाद में जनस्वास्थ्य विभाग के जेई विक्रम ने दो घंटे में समस्या समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद दोपहर का जाम खोला गया। हालांकि शाम चार बजे तक समाधान नहीं होने पर लोगों ने दोबारा सड़क जाम कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ प्रतीक कुंडु मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद शाम साढ़े छह बजे जाम हटाया गया।
::::::::::::::::
ट्रैक्टर बरमा लगाकर पानी की निकासी कर दी गई है। स्थायी समाधान के लिए पाइप मौके पर पहुंच चुके हैं और एक माह में कार्य पूरा कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। - प्रतीक कुंडु, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें