फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा-पाठ के बहाने मंदिर के पुजारी ने किया पुलिसकर्मी की पत्नी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एक मंदिर के पुजारी ने पूजा-पाठ के बहाने पुलिस कर्मी की 25 वर्षीय पत्नी के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि टूना टोटका का भय दिखाकर लाखों रुपये और सोने के जेवरात भी ऐंठ लिए। इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस ने पाबड़ा गांव निवासी नरेशके खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पति पुलिस में कार्यरत है और उनकी ड्यूटी दूसरे राज्य में है। वह सास के साथ शहर की एक कॉलोनी में रहती हैं। सास के साथ मंदिर में आते जाते रहते हैं। इसके कारण नरेश से बातचीत हो गई। इसके बाद एक दिन नरेश ने घर के कष्टों को दूर करने के लिए पूजा-पाठ का बहाना बनाया और मुझे व मेरी सास को मंदिर में ले गया। इस दौरान उसने सास को मंदिर के बाहर बैठा दिया और अंदर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब विरोध किया तो कहा कि तेरे परिवार पर ऐसा टोना टोटका कर दूंगा, पूरा परिवार बर्बाद हो जाएगा। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बारे में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। फिर एक दिन घर और जादू टोने की बात कह कर 1 लाख 15 हजार रुपये, सोने की अंगूठी और सास के जेवर भी ले गया। पीड़िता का कहना है कि 5 सितंबर 2021 को जब वह अपने घर पर सोई हुई थी तो रात के समय नरेश घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। जब उसने यह बात अपनी सास को बताई तो उन्होंने नरेश से बात की। इस पर नरेश ने उसकी सास को वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद 4 मई 2022 को वह अपने मायके चली गई और यह बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें