फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजापति बिजनेस समिट समाज की आर्थिक मजबूती का प्रेरक मंच : गंगवा

विज्ञापन
हिसार में आयोजित प्रजापति बिजनेस समिट में लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा को स्मृति चिह्न देते आ
विज्ञापन
हिसार। दिल्ली रोड स्थित एक होटल में रविवार को प्रजापति बिजनेस समिट का आयोजन किया गया। समिट में व्यापारिक विकास, सामाजिक सहयोग और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने समाज के प्रतिष्ठित व्यापारियों, युवा उद्यमियों और अन्य लोगों से संवाद करते हुए व्यापार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्थान जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज की आर्थिक प्रगति, नवाचार और उद्यमिता को नई दिशा देने वाले प्रेरणादायक मंच साबित होते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों, उद्यमियों और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है, ताकि हर वर्ग आर्थिक रूप से सशक्त बन सके। रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने व्यापारी हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। हरियाणा उद्यम स्मृति योजना, एकल खिड़की प्रणाली और सरल पोर्टल के माध्यम से व्यापारियों एवं उद्यमियों को लाइसेंस, अनुमति और विभिन्न सरकारी सेवाएं ऑनलाइन तथा पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए ऋण सुविधा, सब्सिडी और तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। इन योजनाओं से युवा उद्यमियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायता मिल रही है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना विकसित करने, बाजारों के आधुनिकीकरण और कारोबार को सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से स्वरोजगार और नवाचार की दिशा में आगे बढ़कर प्रदेश और समाज के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यापारी, युवा उद्यमी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें