फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आधुनिक तकनीक से अपराधियों की पहचान करेगी पुलिस

Fri, 20 Nov 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
एफआरएस प्रणाली कार्यप्रणाली की जानकारी लेते पुलिसकर्मी। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
हांसी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक और डिजिटल पुलिसिंग में दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पंचकूला के निर्देशानुसार सीसीटीएनएस लैब हांसी में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के सभी थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों और सहायक मुहर्रिरों को न्याय सेतु पोर्टल के चित्र खोजी मॉड्यूल की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को बताया गया कि अपराधियों के चित्रों और वीडियो के माध्यम से उनकी पहचान करने तथा उनके पूर्ववर्ती आपराधिक रिकॉर्ड का पता लगाने के लिए इस मॉड्यूल का उपयोग कैसे किया जा सकता है। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को चेहरा पहचान प्रणाली (एफआरएस) की कार्यप्रणाली और उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई।
डीसीआरबी प्रभारी उप निरीक्षक जगमोहन ने एफआरएस की कार्यप्रणाली, इसकी उपयोगिता और पुलिस अनुसंधान में इसके महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान भी किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीकी प्रणालियों का व्यावहारिक ज्ञान देना और अपराधियों की पहचान, उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी तथा अनुसंधान प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए तकनीक का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें