फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहयोग से ही निकलेगी स्वच्छता की राह, बेसहारा पशुओं को लिए उठाने होंगे ठोस कदम

विज्ञापन
अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उपस्थित सैनी समाज के लोग। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
सहयोग से ही निकलेगी स्वच्छता की राह, बेसहारा पशुओं को लिए उठाने होंगे ठोस कदम
विज्ञापन

हिसार। शहर को स्वच्छता में बेहतर रैंक दिलवाने के लिए नागरिकों को भी सहयोग करना होगा। नगर निगम को व्यापक स्तर पर काम करना होगा। बेसहारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करना होगा। पुराने शहर की सीवरेज लाइनों को जरूरत के हिसाब से बदलना होगा। ऐसा होने के बाद ही हम बेहतर शहर के सपने को पूरा कर सकेंगे। यह निष्कर्ष सैनी समाज के लोगों के लिए आयोजित संगोष्ठी में निकला। अमर उजाला कार्यालय में संवाद के तहत शहर की स्वच्छता, लावारिस पशुओं से मुक्ति विषय पर वीरवार को आयोजित संगोष्ठी में समाज के करीब 30 से अधिक प्रतिष्ठित लोगों ने अपनी राय रखी।
महिला स्वच्छता मिशन की सदस्य कमला सैनी ने सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति के बिना समस्याओं का समाधान संभव नहीं है। शहर का कोई ऐसा हिस्सा नहीं जहां बेसहारा पशु न हों। सुलतान सिंह ने सीवर की समस्या के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। दयानंद सैनी ने कहा कि 98 प्रतिशत चोरियां नशे के कारण हो रही हैं। रिटायर्ड हेल्थ इंस्पेक्टर केहर सिंह ने कहा कि असेसमेंट नोटिस के लिए स्थानीय लोगों को शामिल किया जाना चाहिए था। बाहर के लोगों ने मर्जी से गलत सर्वे किया। जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है।
विज्ञापन

महेश सैनी ने कहा कि शहर में बेहतर व्यवस्था के लिए अधिकारियों को अपनी ड्यूटी निष्ठा के साथ निभानी चाहिए। ओपी सैनी ने कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्या को हल करने के लिए सख्ती जरूरी है। अशोक सैनी , ईश्वर सिंह नाटा, महेश सैनी, जितेंद्र सैनी, रवि सैनी ने कहा कि शहर में व्यापक सुधार की जरूरत है। अगर बेसहारा पशुओं से राहत मिले तो अधिकतर समस्याओं का निदान हो जाएगा। शीतला माता मंदिर के प्रधान मुकेश सैनी मोनू ने कहा कि नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। वार्ड 8 से पूर्व प्रत्याशी ईश्वर सैनी, वार्ड-4 से प्रत्याशी महेश सैनी, सैनी सभा ट्रस्ट के सदस्य भागाराम सैनी, सदस्य अशोक सैनी, आनंद सैनी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष रोहित राड़ा, प्रदीप सैनी ने अपने विचार रखे।
शहर के बड़े हिस्से में सीवरेज का मिश्रित पानी आ रहा है। बारिश के दिनों में यह समस्या कई गुना हो जाती है। सूर्य नगर, महाबीर कॉलोनी, सैनियान मोहल्ला, पुरानी सब्जी मंडी, संतनगर सहित अन्य एरिया में सीवरेज समस्या है। प्रॉपर्टी टैक्स के असेसमेंट नोटिस के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। 90 प्रतिशत नोटिस गलत हैं। गोअभयारण्य में पशुओं के लिए चारा न होने के कारण सैंकडों गोवंश की मौत हो गई थी। - रामनिवास राड़ा, पूर्व प्रत्याशी, हिसार विधानसभा
करोड़ों रुपये खर्च कर गोअभ्यारण्य बनाए। इसके बाद भी लोगों को लावारिस पशुओं से राहत क्यों नहीं मिल पा रही। इसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार है। अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। जरूरत के अनुसार शहर के सीवरेज सिस्टम की क्षमता को बढ़ाना होगा। मंत्री, विधायक, मेयर केवल नारियल फोड़ने आते हैं। समस्याओं के निदान के लिए गंभीरता से प्रयास होने चाहिए। केवल गाय पकड़ने से समाधान नहीं होगा। गाय के मालिकों पर ठोस कार्रवाई होगी तब कुछ बात बनेगी। - बिहारीलाल राड़ा, पूर्व चेयरमैन, नगर परिषद हिसार
शासन चाहे तो प्रशासन से काम करा सकता है। अधिकारियों पर ही सारा दोष डालना गलत है। अगर सरकार अच्छी नीतियां बनाकर उन्हें लागू करे तो समाधान संभव है। गुंडागर्दी, नशे का माहौल लगातार बढ़ रहा है। गांवों में पेयजल तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा। काफी संख्या में जोहड़ भी सूखे पड़े हैं। - अमीचंद सैनी, पूर्व जिला राजस्व अधिकारी
शहर में नशे का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। नशे पर रोक होनी चाहिए। इसके लिए प्रशासन को काम करना चाहिए। छोटे बच्चे नशे की चपेट में आ रहे हैं। यूथ को नशे से नहीं बचाया गया तो अपराध बढ़ना तय है। लोगों को नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। - ओमप्रकाश सीसवालिया, पूर्व प्रधान, सैनी सभा ट्रस्ट
सरकार को अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। सुबह 4 बजे पेयजल की आपूर्ति देने का कौन सा तुक बनता है। लावारिस पशुओं का समाधान करने के लिए नागरिक खुले में हरा चारा डालना बंद करें। अगर पशुओं का चारा डालना हो तो गोशाला में दान दें।- राजकुमार, रिटायर्ड एएफएसओ, खाद्य आपूर्ति विभाग
सफाई के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। अपना सहयोग देना चाहिए। प्लास्टिक का उपयोग न करें। गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखें। लावारिस पशुओं के लिए हरा चारा न डालें। ऐसा कर हम लोगों की जान को खतरे में डालते हैं। - आनंद सैनी, संचालक, सैनी स्वीट्स
राजगुरु मार्केट में भी लावारिस पशुओं की समस्या है। इसके समाधान के लिए इच्छा शक्ति की जरूरत है। मार्केट एरिया में स्वच्छता के लिए रोजाना दो बार गाड़ी उपलब्ध होनी चाहिए। कचरा डालने के कुछ स्थान तय होने चाहिए। खुले में हरा चारा डालने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। - शिव कुमार सैनी, राजगुरु मार्केट आर्गेनाइजेशन
लोगों को कुछ सहयोग करना होगा। गीला-सूखा कचरा अलग-अलग रखना चाहिए। बेसहारा पशुओं की समस्या पर सभी को एकजुट होना चाहिए। हर गली में लावारिस पशु दिख रहे हैं। - भूपेंद्र राड़ा, हलका अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस, हिसार
फुले दंपती के योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए। स्कूली पाठ्यक्रम में इसे शामिल कराया जाए। इससे आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा ले सकें। युवाओं को नई दिशा मिल सके। फुले दंपती को डॉ. बीआर आंबेडकर अपना गुरु मानते थे। - रोबिन चौहान, प्रधान महासचिव, जजपा
शुरुआत अपने घर से ही करनी होगी, तभी समाज सुधरेगा। स्वच्छता में हर किसी को सहयोग करना चाहिए। कचरे को रि-साइकिल करना चाहिए। प्लास्टिक का उपयोग बंद करें। नशे के बढ़ते प्रभाव के कारण शहर में अपराध भी लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ लोग सड़कों पर भी अवैध कब्जे कर रहे हैं। - गौरव सैनी, युवा अध्यक्ष, जजपा
पूर्व में एसपी रहे श्रीकांत जाधव ने लावारिस पशुओं को लेकर काफी काम किया था लेकिन राजनीतिक प्रभाव के कारण उनका तबादला करा दिया गया। शराबबंदी भी अच्छा कदम था लेकिन लोगों ने सहयोग नहीं किया। नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएं। समाज को अच्छे कार्यों का समर्थन करना चाहिए। गलत कार्यों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। - एडवोकेट मुकेश सैनी, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस
नई सब्जी मंडी में लावारिस पशुओं का आतंक है। यहां नियमित तौर पर सफाई नहीं होती। सफाई पर मार्केट कमेटी बोर्ड और नगर निगम एक-दूसरे को दोष देते रहते हैं। करोड़ों रुपये की दुकान खरीदने के बाद हर साल टैक्स व मार्केट फीस चुकाने वाले दुकानदार गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। कई कई दिन तक कचरा नहीं उठाया जाता। - प्रहलाद सैनी, सदस्य कष्ट निवारण समिति ,हिसार
हरे चारे की टाल लावारिस गोवंश की समस्या को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। लोग 50 रुपये का हरा चारा डालकर अपने कर्मों को अच्छा बनाना चाहते हैं। अगर यह पैसा गोशाला में दो तो अधिक बेहतर रहेगा। खुले में चारा डालने से लावारिस गोवंश की समस्या विकराल हो रही है। अगर स्वच्छता संबंधी शिकायत हो निगम में शिकायत दर्ज कराएं। - रतन सैनी
विज्ञापन

हिसार में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। जिस पर सख्ती से रोक लगाने की जरूरत है। शहर में सफाई व लावारिस पशुओं की समस्या के समाधान के लिए काम करना चाहिए। आम नागरिक पशुओं के आतंक से परेशान है। जिले में हर महीने दो से तीन लोगों की जान लावारिस पशु ले रहे हैं। - अजय सैनी, प्रधान ,राजगुरु मार्केट आर्गेनाइजेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें