फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खून की जरूरत देश को है, सड़कों को नहीं...नशे में वाहन चलाने और तेज रफ्तार से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। सड़क हादसों में अनमोल जिंदगियों को बचाने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। खून की जरूरत देश को है, सड़कों को नहीं।
विज्ञापन

एसपी ने वाहन चालकों से नशे की हालत में वाहन न चलाने, नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और दोपहिया वाहन पर चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी मानक हेलमेट पहनने की अपील की। उन्होंने चारपहिया वाहन में चालक सहित सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। गलत दिशा में वाहन चलाने और लापरवाही से ओवरटेक करने से बचें। यातायात संकेतों का पालन करें और वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज पूरे रखें। साथ ही पैदल यात्रियों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। हांसी पुलिस यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने और जागरूकता के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को छोटी उम्र से ही यातायात नियमों की जानकारी देने की अपील की।
कुछ मिनट बचाने के लिए अपनी और दूसरों की जिंदगी खतरे में न डालें। सुरक्षित घर पहुंचना ही सबसे जरूरी है। आपकी सावधानी आपके परिवार की खुशियों की सुरक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें