फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नकली और नशीली दवाओं के कारोबार पर शिकंजे की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में नकली दवाओं, नकली इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग जांच अभियान चलाएगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निर्देशों के बाद ड्रग कंट्रोल शाखा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत जिले के करीब ढाई हजार मेडिकल स्टोरों की जांच के लिए छह डॉक्टरों की दो टीमें गठित की जा रही हैं।
विज्ञापन

टीमें मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड खंगालेंगी और प्रतिबंधित दवाओं की उपलब्धता जांचेंगी। बिना वैध चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन के प्रतिबंधित दवाएं बेचने और नकली दवाओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। गंभीर अनियमितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। टीमों के गठन के बाद जांच अभियान शुरू होगा।
जिले में नकली दवाओं, नकली इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नए सिरे से टीमें गठित की जा रही हैं। मेडिकल स्टोरों की जांच कर अनियमितताएं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अजय लोहाच, जिला ड्रग कंट्रोलर, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें