फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पत्थर से नहीं, गर्दन पर चाकू से वार कर की थी कविता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। भाटिया कॉलोनी में शुक्रवार देर रात अपने घर की छत पर सो रही कविता की हत्या पत्थर से नहीं बल्कि चाकू से गले पर वार कर की गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान कविता की गर्दन पर गहरा घाव मिला है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस को घटनास्थल से चाकू का कवर भी मिला है। अभी इस मामले में हत्यारों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस वारदात की सूचना मिलने पर शनिवार सुबह मौके पर पहुंची थी। छत पर कविता का शव खून से लथपथ थव पड़ा था। पास में ही एक पत्थर रखा था। इसी से पुलिस ने अंदाजा लगाया था कि हत्या सिर में पत्थर मारकर की गई है, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान गर्दन पर तेज धार हथियार से वार के निशान मिले।
इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तो वहां चाकू का कवर मिला। डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि इससे जाहिर है कि हमलावर ने चाकू से गले पर वार कर कविता की हत्या की है। पुलिस की टीमें पड़ताल में जुटी है। जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने कविता की मां संतोष के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कविता के भाई भूपसिंह ने बताया कि वह अपनी मां से अलग रहता है। कविता का विवाह करीब 17 वर्ष पहले भिवानी की निमड़ी वाली निवासी राकेश के साथ हुआ था। उसके एक बेटा व एक बेटी है। पति के साथ मनमुटाव के कारण वह आठ वर्षों से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ है। बच्चों की परवरिश राकेश ही कर रहा है। करीब दो माह पहले पिता रमेश की बीमारी के कारण मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें