फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: टूटी सड़कों की 15 दिन में सूची तैयार करेंगे निगम के जेई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की तकनीकी शाखा के जेई शहर की टूटी सड़कों की सूची 15 दिन में तैयार कर रिपोर्ट देंगे। निगम ने गारंटी पीरियड (डीएलपी) में आने वाली सड़कों की जांच भी शुरू कर दी है। खामियां मिलने पर संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी कर मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम की टीमें एक-एक सड़क की स्थिति की जांच कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, जिन सड़कों का डिफेक्टिव लायबिलिटी पीरियड अभी पूरा नहीं हुआ है, उनकी मरम्मत की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित फर्मों को जरूरी कार्य कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
दो दिन पहले निगम आयुक्त सी जयाश्रद्धा ने अधिकारियों के साथ मेहता नगर की गलियों का निरीक्षण किया था। इस दौरान मास्टिक लेयर से बनी एक सड़क पर कुछ गड्ढे मिले थे। इसके बाद उन्होंने डीएलपी वाली सड़कों की जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

गारंटी पीरियड में ठेकेदारों की जिम्मेदारी
नगर निगम की ओर से बनवाई गई सड़कों की गारंटी अवधि पूरी होने तक उनकी देखरेख और मरम्मत की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होती है। इस दौरान सड़क में गड्ढे या अन्य खामी मिलने पर ठेकेदार को अपने खर्च पर उसे ठीक करना होता है। निर्देशों का पालन नहीं करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है। जुर्माना नहीं भरने पर संबंधित फर्म को ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें