फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगर निगम दो साल बाद पशु डेयरी संचालकों के साथ फिर करेगा बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में बढ़ती बेसहारा पशुओं की समस्या को देखते हुए नगर निगम दो साल बाद फिर से पशु डेयरी संचालकों के साथ मेज पर बातचीत करेगा। इस बार बैठक में उपायुक्त भी शामिल होंगे। यह बैठक 25 अगस्त को निर्धारित की गई है। हालांकि पिछली बैठक में लिए गए फैसलों को आज तक लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन


यह बैठक लघु सचिवालय के जिला सभागार में होगी। बैठक में करीब 65 पशु डेयरी संचालक शामिल होंगे। इसके अलावा बैठक में पुलिस विभाग, पशुपालन विभाग के भी अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस बैठक को बुलाने का उद्देश्य बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या, सड़क दुर्घटनाओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर चर्चा करना है। इसके साथ ही बैठक में बेसहारा पशुओं को पकड़ने व उन्हें सुरक्षित गोअभयारण्य में छोड़ने, बीमार पशुओं के इलाज और सड़कों पर खुले छोड़ने वाले पशुपालकों पर जुर्माना लगाने आदि मुद्दे रहेंगे।

2 साल बाद दोबारा से हो रही है बैठक

इससे पहले मार्च 2023 में तत्कालीन निगमायुक्त प्रदीप दहिया व एसपी लोकेंद्र सिंह ने डेयरी संचालकों के साथ बैठक की थी। उस समय फैसला किया था कि शहर की सड़कों पर गोवंश घूमता मिला तो पशु मालिक के खिलाफ नशा तस्करों की तर्ज पर कार्रवाई की जाएगी। पशुपालक के घर का नक्शा जांचा जाएगा। अगर निर्माण सरकारी जमीन पर या अवैध मिलता है तो संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जाएगा। अगर पशु के कारण किसी व्यक्ति की जान जाती है तो पुलिस प्रशासन पशु मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करेगा।
विज्ञापन




शहर से पकड़े 31 पशु

उधर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम ने शुक्रवार को शहर से 31 पशु पकड़कर उन्हें गोअभयारण्य भिजवाया। ये पशु नई अनाज मंडी, सुंदर नगर, दिल्ली बाईपास, पुलिस लाइन, बरवाला चुंगी क्षेत्र से पशु पकड़े। इस अवसर पर सहायक नोडल अधिकारी सुरेंद्र वर्मा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. सुनील शर्मा, तहबाजारी टीम इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा ने कहा कि इस अभियान में बाधा डालने वाले के खिलाफ पशु क्रूरता व अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें