फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहर के सभी वार्डों में नगर निगम रखवाएगा बेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर अब नए कंक्रीट के बेंच नजर आएंगे। नगर निगम ने इसके लिए 48 लाख रुपये की लागत का टेंडर जारी कर दिया है। निगम की योजना है कि सभी वार्डों के पार्कों, चौकों और सार्वजनिक जगहों पर बेंच रखवाए जाएं, ताकि सैर करने या घूमने आने वाले लोग आराम से बैठ सकें।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के मुताबिक 24 सितंबर को टेंडर खोलने की अंतिम तिथि है। शहर में निगम के कुल 283 पार्क हैं, जिनमें सेक्टरों और कॉलोनियों दोनों के पार्क शामिल हैं। इनमें कई जगह पहले से लगे बेंच टूट चुके हैं और कई पार्कों में जरूरत से कम बेंच हैं। पार्षदों ने निगम प्रशासन से लगातार मांग की थी कि टूटे बेंच की जगह नए बेंच लगाए जाएं और जिन पार्कों में बेंच की कमी है, वहां संख्या बढ़ाई जाए।

निगम खुद करेगा ग्रीन बेल्टों का रखरखाव

नगर निगम ने अब ग्रीन बेल्टों का रखरखाव खुद करने का फैसला लिया है। पहले इनका रखरखाव संस्थाओं को सौंपा गया था, लेकिन इस पर निगम को हर माह लगभग 12 लाख रुपये का खर्च वहन करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए निगम ने सभी संस्थाओं से ग्रीन बेल्ट वापस ले ली हैं। निगम अधिकारियों के मुताबिक अब निगम के अपने माली इनका रखरखाव करेंगे। शहर में कुल 61 ग्रीन बेल्ट हैं।
विज्ञापन


सभी पार्षदों ने पार्कों में बेंच लगवाने की मांग की थी। हाउस की बैठक में पारित एजेंडों में यह प्रस्ताव भी शामिल था। इसी आधार पर बेंच खरीदने का टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन


– प्रवीण पोपली, मेयर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें