फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्कूल बसों से डीजल चोरी करने के तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव पाली में खड़ी दो स्कूल बसों से डीजल चोरी करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ हांसी में तैनात एएसआई प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपी अक्षय निवासी डाटा, सीताराम निवासी बरवाला व अजय निवासी बयाना खेड़ा ने 12 मार्च की रात गांव पाली में खड़ीं स्कूल बसों से 170 लीटर डीजल चोरी किया था। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने बोलेरो गाड़ी का प्रयोग किया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस बारे में गांव पाली निवासी सुरजीत और संदीप ने शिकायत दर्ज कराई थी। सुरजीत टैगोर स्कूल नारनौंद की बस चलाता है जबकि संदीप तायल पब्लिक स्कूल हांसी की बस का चालक है। रविवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उसे उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें