फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (डील) के विरोध में बुधवार को लघु सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर समझौता तत्काल रद्द करने की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासन ने लघु सचिवालय के बाहर भारी पुलिस तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी किसानों ने सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। साथ ही उन्होंने मुआवजा, कर्ज माफी और अन्य मांगों को भी जोर-शोर से उठाया। किसानों ने नारेबाजी के माध्यम से सरकार को किसान व आमजन विरोधी बताया।
किसान नेता संदीप सिवाच ने कहा कि यह समझौता केवल अमेरिका के दबाव में किया गया है और किसान तथा आम जनता के हितों के खिलाफ है। उन्होंने मांग की कि भारत-अमेरिका डील तुरंत रद्द की जाए। साथ ही उन्होंने एमएसपी गारंटी कानून लागू करने, संपूर्ण भारत में किसानों का कर्ज माफ करने, मनरेगा कानून बनाए रखने, खरीफ फसलों का मुआवजा देने और फसल बीमा जल्दी जारी करने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें