फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बदलेगी ग्रहों की चाल...चार राशियों को लाभ

Thu, 09 Jul 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इस माह होने वाला एक महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। 16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य और गुरु का एक ही राशि में मिलन होगा जिसे ज्योतिष में शुभ संयोग माना जाता है।
विज्ञापन

इस योग का प्रभाव आत्मविश्वास, मान-सम्मान, कॅरिअर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर सकारात्मक पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
शिव मंदिर के पुजारी पंडित राकेश के अनुसार, सूर्य को आत्मबल, नेतृत्व क्षमता और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है जबकि गुरु ज्ञान, विवेक, समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक हैं। दोनों ग्रहों का मिलन नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है।
नौकरी और व्यापार में प्रगति के संकेत : ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस संयोग के दौरान नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिलने के अवसर बन सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को विस्तार और लाभ के नए रास्ते मिल सकते हैं।
विज्ञापन

शिक्षा, प्रशासन और प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने के संकेत हैं। इस ग्रह संयोग का विशेष प्रभाव मेष, वृषभ, कर्क और मीन राशि के जातकों पर पड़ने की संभावना बताई जा रही है। इन राशियों के लोगों को कॅरिअर में प्रगति, आय में वृद्धि, रुके हुए कार्यों में सफलता और मान-सम्मान बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें