फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ऑटो के सामने कार अड़ाकर 3 एलईडी छीन बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बगला रोड पर मंगलवार रात करीब 11 बजे 2 बदमाशों ने कार अड़ाकर ऑटो चालक को रुकवाया। इसके बाद ऑटो चालक से तीन एलईडी छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में चालक जेवरा निवासी अनिल की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जेवरा निवासी अनिल ने बताया कि वह वर्मा इलेक्ट्रोनिक्स नामक दुकान पर चालक है। 5 मार्च को ऑटो में एलईडी लोड कर महम होता हुआ भिवानी गया था। लौटते समय 7 लोकल एलईडी लेकर भिवानी से चला। साथ में सेल्समैन सोनू था। तोशाम होते हुए सोनू को उसके गांव बड़वा में उतारकर जा रहा था। बाईपास होते हुए बगला रोड पर एक सर्विस स्टेशन के पास रात करीब 11 बजे एक कार ने ओवरटेक किया। दो युवक उसमें से उतरे और बोले कि कागज दिखाओ। उसने बताया कि ऑटो में एलईडी हैं। इस पर उन्होंने बिल मांग तो कहा अभी फोन पर मंगवाता हूं। इसके बाद आरोपी तीन एलईडी उठाकर कार से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें