फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 46 बूथों व घर घर जाकर 14594 बच्चों को पिलाई पोलियोरोधी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में 15 हजार 46 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। इस अभियान के तहत शहर में 46 पोलियो बूथ बनाए गए थे। इस दौरान 14,594 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अपने लक्ष्य से 97 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। अपने लक्ष्य को पूरा प्राप्त नहीं कर सका। 452 बच्चों का पता नहीं लग सका। जिसके कारण लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में जो बच्चे रह गए हैं उन्हें नागरिक अस्पताल में ड्रॉप्स पिलाने की व्यवस्था रहेगी। पोलियोरोधी ड्रॉप्स पिलाने से पहले स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, स्वास्थ्य कर्मी व एनएसएस वालंटियर को प्रशिक्षण दिया गया था। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नागरिक अस्पताल में किया गया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 3 मार्च को उपमंडल के सभी बूथों पर पोलियोरोधी की दवाई पिलाई गई। चार व पांच मार्च को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों ने घर-घर जाकर पोलियोरोधी दवाई पिलाई। अभियान को सुव्यवस्थित ढंग से चलने के लिए इस बार स्वास्थ्य विभाग ने एनएसएस के वालंटियर्स को भी मदद ली गई थी।
लेबर साइट पर स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम ने चलाया था अभियान
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लेबर साइट क्षेत्र जैसे मलिन बस्तियां, ईंट भटठे, फैक्टरी साहित्य अन्य ऐसी जगह जहां पर अधिकतर मजदूर रहते हैं, वहां पर स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम जाकर पोलियोरोधी की दवाई पिलाने का अभियान भी चलाया गया था। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग का बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष फोकस रहा। बस स्टैंड पर स्वास्थ्य विभाग की दो टीम मौजूद रहीं। वहीं रेलवे स्टेशन पर एक टीम मौजूद रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चार व पांच मार्च को पोलियोरोधी दवा पिलाने का अभियान चलाया था। इस दौरान 14 हजार 594 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई गई। -
डॉ. राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें