फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएससी सेंटर से पिस्तौल के बल पर 50 हजार की लूट की वारदात अंजाम देकर बदमाश फरार

विज्ञापन
बरवाला में सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे लूट के पश्चात भागे बाइक सवार भागते बदमाश। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
बरवाला। शहर के मुख्य मार्ग पर एसबीआई के पास वाली गली में बने सीएससी सेंटर में बुधवार सुबह करीबन 9 बजे एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 50 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से सीएचसी मार्ग की तरफ भाग गए। सूचना पाकर डीएसपी कप्तान सिंह, थाना प्रभारी राजकुमार व एबीटी तथा सीआईए स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची व मामले के संबंध में अन्य जानकारियां जुटाई।
विज्ञापन

सेंटर संचालक गांव बाडोपट्टी निवासी सोनू ने बताया कि बाइक सवारों में से एक ने हेलमेट पहना हुआ था तथा दूसरे ने मुंह पर मास्क लगा रखा था तथा सिर पर कैप डाल रखी थी। सेंटर में घुसे दोनों बदमाशों के हाथों में पिस्तौल थी। उनमें से एक ने सोनू को पिस्तौल दिखाई व दूसरे ने काउंटर के अंदर जाकर गल्ले से नकदी निकाल ली। सेंटर संचालक के शोर मचाने पर दोनों बदमाश बाइक से शहर के सिविल अस्पताल मार्ग की तरफ भाग गए। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी भी करवाई लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए। सीसीटीवी फुटेज में दोनों बदमाश बाइक पर जाते दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में यह भी पता लगा है कि बदमाश पहले से ही सेंटर पर नजर बनाए हुए थे। पूर्व में भी दो चक्कर सेंटर के आगे से लगा चुके थे।
दुकानदारों का कहना है कि आये दिन इस तरह की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। बता दें कि 8 मार्च को भी तीन नकाबपोशों ने एसबीआई के सामने स्थित एक मनी ट्रांसफर सेंटर पर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था। लूट में असफल होता देख एक लुटेरे ने फायरिंग भी की थी। फायरिंग के दौरान गोली सेंटर की संचालिका राजरानी के पेट में लगी थी। तीन दिन पहले एक मंदिर के पुजारी के हाथ से पर्स छीनकर बाइक सवार दो युवक फरार हो गए थे। पुजारी के पर्स में 20 हजार रुपये नकद व जरूरी कागजात भी थे। इन दोनों ही मामलों के आरोपी आज तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें