हिसार। आदमपुर रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेते पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा। स्रोत
हिसार। पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने ने आदमपुर के सड़क-सीवरेज व पेयजल के कार्यों को दिसंबर तक पूरा करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे आदमपुर की तस्वीर बदल जाएगी।
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने सोमवार को आदमपुर रेस्ट हाउस में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेने के उपरांत उन्होंने यह बात कही। उन्होंने सीवरेज और पेयजल कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग और मार्केटिंग कमेटी के कार्य शुरू हो चुके हैं। एचएसवीपी के तहत होने वाले कार्यों का टेंडर हो गया है। विकास कार्यों के मद्देनजर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं कि वह पहले पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लें ताकि उसके उपरांत अन्य कार्य सुगमता से किया जा सके। लोक निर्माण विभाग एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक में आदमपुर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए। अधिकारियों की कोई भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।