फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चार दिन में बिजली की खपत में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Tue, 10 Jun 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भीषण गर्मी के चलते बिजली की डिमांड तेजी से बढ़ी है। पिछले चार दिन में बिजली की मांग में 22 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है। 4 जून को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 11 जिलों में 10 करोड़ 32 लाख यूनिट की खपत थी। 8 जून को यह डिमांड 12 करोड़ 64 लाख तक पहुंच गई।
विज्ञापन


पिछले वर्ष 8 जून को भी 13 करोड़ 69 लाख यूनिट बिजली आपूर्ति की गई थी। सर्कल के हिसाब से बात करें तो सबसे अधिक खपत गुरुग्राम सर्कल में हो रही है। जून महीने में दूसरे सप्ताह में तापमान में उछाल के साथ ही बिजली की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 11 जिलों में एक दिन में 12 करोड़ 64 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति की जा रही है। अगर कैटेगरी के अनुसार बात करें तो अर्बन एरिया में सबसे अधिक खपत हो रही है।

डीएचबीवीएन के 11 जिलों के अर्बन एरिया में रोजाना 5.88 करोड़ यूनिट बिजली की खपत हाे रही है। घरेलू एरिया में रोजाना 3.17 करोड़ और औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना 2.48 करोड़ यूनिट बिजली खपत हो रही है। कृषि क्षेत्र में रोजाना 1.30 करोड़ यूनिट बिजली की आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन




दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने 8 जून को 12.64 करोड़ यूनिट बिजली की आपूर्ति की है। उपभोक्ताओं को पीक ऑवर में भी पूरी बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। कुछ स्थानों पर तकनीकी खामी आने पर कुछ देर कटौती हो सकती है, लेकिन अभी तक हमने कोई घोषित कट नहीं दिया है।
विज्ञापन


- ए श्रीनिवास, प्रबंध निदेशक, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।



सर्कल कृषि फीडर ग्रामीण घरेलू शहरी औद्योगिक कुल

फरीदाबाद 2.47-20.94- 129.76- 65.92- 219.09

पलवल 6.15- 51.57- 24.77- 11.77- 94.26

गुरुग्राम फर्स्ट- 3.50- 20.22- 76.11- 41.01- 140.84

गुरुग्राम सेकेंड 1.82- 16.95- 188.37- 39.61- 246.76

नारनौल 16.73- 17.04- 8.33- 1.65- 43.75

रेवाड़ी -5.83- 22.47- 16.22- 35.63- 80.15

भिवानी 15.15- 33.16- 20.90- 14.78- 83.99

हिसार 4.90- 42.06- 37.41-30.94- 115.31

फतेहाबाद 30.28- 28.32- 17.34-0.72- 76.66

सिरसा 31.60-23.06- 29.20- 1.93- 85.79

जींद -12.13-41.37- 19.93-4.73- 78.16

कुल 130.56- 317.16- 568.34-248.69-1264.75-

- नोट यह आंकड़े लाख में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें