फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बदलेगा अंकों का गणित, सलीका परखा जाएगा

Thu, 09 Jul 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप भाषा शिक्षा और मूल्यांकन प्रणाली में व्यापक बदलाव का निर्णय लिया है। अब विद्यार्थियों का आकलन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं होगा बल्कि उनकी सुनने, बोलने, पढ़ने और लिखने (एलएसआरडब्ल्यू) की चारों भाषाई दक्षताओं का भी मूल्यांकन किया जाएगा। नई प्रणाली का उद्देश्य विद्यार्थियों को रटने की प्रवृत्ति से हटाकर भाषा का व्यावहारिक और प्रभावी उपयोग सिखाना है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2026-27 से चरणबद्ध रूप से लागू होगी। इसकी शुरुआत कक्षा 9 से होगी और अगले वर्ष इसे कक्षा 10 तक विस्तारित किया जाएगा। भाषा को केवल परीक्षा का विषय नहीं बल्कि संवाद और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम मानते हुए विद्यार्थियों की संप्रेषण क्षमता, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल का भी आकलन किया जाएगा।
हालांकि इससे विद्यालयों और शिक्षकों की जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। प्रत्येक विद्यार्थी की गतिविधियों का नियमित मूल्यांकन, पोर्टफोलियो का संधारण तथा अभिलेख तैयार करना आवश्यक होगा। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण और विद्यालयों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन

यह रहेगी प्रक्रिया :
कक्षा 9 में भाषा विषय के 40 अंक विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन के माध्यम से दिए जाएंगे। इसके तहत विद्यार्थियों को पूरे वर्ष विभिन्न गतिविधियों में भाग लेना होगा। मूल्यांकन में सुनने और बोलने की क्षमता, रचनात्मक लेखन, परियोजना-आधारित कार्य तथा पोर्टफोलियो को शामिल किया जाएगा। विद्यालयों को इन सभी गतिविधियों का रिकॉर्ड पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान सुरक्षित रखना होगा।
::::::::::::::::::::::
नई व्यवस्था के अंतर्गत विद्यार्थियों का मूल्यांकन भाषण, समूह चर्चा, वाद-विवाद, भूमिका निर्वहन (रोल प्ले), प्रस्तुतीकरण, कहानी वाचन, कविता पाठ, साक्षात्कार, पोस्टर एवं परियोजना प्रस्तुति जैसी गतिविधियों के माध्यम से किया जाएगा। किसी विषय पर विचार व्यक्त करना, प्रश्नों के उत्तर देना तथा श्रवण सामग्री को समझकर प्रतिक्रिया देना भी मूल्यांकन का हिस्सा होगा। -नीरू, कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें