फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आदर्श दांपत्य जीवन और त्याग का प्रतीक है श्रीराम-सीता विवाह

विज्ञापन
हिसार में राम कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक - फोटो : मछरेहटा में बोरवेल में गिरकर हिरन की मौत।
विज्ञापन
हिसार। नागोरी गेट स्थित श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर में चल रही नौ दिवसीय राम कथा के पांचवे दिन सीताराम विवाह महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कथा व्यास पंडित शशि शेखर महाराज ने श्री राम और माता सीता के विवाह को केवल ऐतिहासिक प्रसंग नहीं, बल्कि आदर्श दांपत्य जीवन, मर्यादा और त्याग का शाश्वत संदेश बताया।
विज्ञापन

महाराज ने कहा कि श्री राम और माता सीता का विवाह गृहस्थ जीवन को दिशा प्रदान करने वाला है। यह विवाह धर्म, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाने का संदेश देता है। कथा के दौरान जैसे ही जनकपुरी में विवाह की झांकी का वर्णन हुआ, भक्त भावविभोर हो उठे और श्री सीताराम के विवाह का स्वागत करने के लिए पुष्पवर्षा की। भजन-कीर्तन, मंगल गीत और शहनाई की मधुर ध्वनि से वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
मंदिर समिति ने कथा व्यास पंडित शशि शेखर महाराज का सम्मान भी किया। कथा में हनुमान केडिया, दीपक डालमिया, महावीर लखानी, संगीता सिंघल, आशा रानी, अनिता सेठी, किरण गर्ग, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें