हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में स्पेशल मर्सी चांस की यूटीडी एवं सबंद्ध डिग्री व लॉ कालेजों की ऑड समेस्टर की परीक्षाएं 14 जनवरी से होंगी। इस संबंध में डेटशीट जारी की जा चुकी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला ने बताया कि विश्वविद्यालय के यूटीडी एवं सबंद्ध डिग्री व लॉ कालेजो की ऑड समेस्टर की परीक्षा 14 जनवरी से विश्वविद्यालय में स्थापित (कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग, टीचिंग ब्लाॅक-6) में होंगी। परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।