फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जयपुर-हिसार ट्रेन का झाड़ली स्टेशन पर ठहराव आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 14716 जयपुर-हिसार 19 अगस्त से झाड़ली स्टेशन पर रात 1:08 बजे आगमन व 1:10 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22737 सिकंदराबाद-हिसार 19 अगस्त से सिकंदराबाद से प्रस्थान करेगी। वह लूनी स्टेशन पर सुबह 7:06 बजे आगमन व 7:09 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 22738 हिसार-सिकंदराबाद 22 अगस्त से हिसार से प्रस्थान करेगी। वह लूनी स्टेशन पर रात 12:36 बजे आगमन व 12:39 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 22915, बांद्रा टर्मिनस-हिसार 18 अगस्त से बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान हुई। वह लूनी स्टेशन पर अलसुबह 3:05 बजे आगमन व 3:07 बजे प्रस्थान हुई।
ट्रेन संख्या 22916 हिसार-बान्द्रा टर्मिनस 19 अगस्त से हिसार से प्रस्थान करेगी। वह लूनी स्टेशन पर रात 12:36 बजे आगमन व 00:38 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार तिरुपति-हिसार-तिरुपति स्पेशल रेलसेवा का अमलनेर एवं धरणगांव स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया जा रहा है। ट्रेन संख्या 07717, तिरुपति-हिसार स्पेशल 20 अगस्त से तिरुपति से प्रस्थान करेगी वह धरणगांव स्टेशन पर सुबह 8:46 बजे आगमन व 08:48 बजे प्रस्थान कर एवं अमलनेर स्टेशन पर सुबह 9:07 बजे आगमन व 09:09 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 07718 हिसार-तिरुपति स्पेशल 24 अगस्त से हिसार से प्रस्थान करेगी। वह अमलनेर स्टेशन पर अलसुबह 3:48 बजे आगमन व 03:50 बजे प्रस्थान कर धरणगांव स्टेशन पर सुबह 4:18 बजे आगमन व 04:20 बजे प्रस्थान करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें