फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा का प्रभाव कभी समाप्त नहीं होता : जगदीप भार्गव

विज्ञापन
जीजेयू में प्रतिभागियों के साथ मुख्य वक्ता जगदीप भार्गव एवं अन्य अतिथिगण।
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में व स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बुद्धिजीवी जगदीप भार्गव ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करते हुए कहा कि भाषा का प्रभाव कभी समाप्त नहीं होता। कार्यक्रम हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. एनके बिश्नोई के मार्गदर्शन में कराया गया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य से सभी को अवगत करवाते हुए विश्व स्तर पर हिंदी भाषा की दशा और दिशा पर विचार किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी भाषा से ही देश-विदेश में अपनी पहचान कायम की। उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग चुनौतियों का सामना करने से तुरंत पीछे हट जाता है और उनके जीवन में आत्मविश्वास साहस और धैर्य का अभाव देखा जा रहा है। ऐसे दौर में स्वामी विवेकानंद ने युवाओं के जीवन में जागरूकता लाते हुए ये समझाया कि सभी के जीवन में अनेक चुनौतियां आती हैं, लेकिन उन चुनौतियों का सामना हंसी खुशी से करते हुए बाधाओं को पार करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना ही जीवन है।
इस अवसर पर धार्मिक अध्ययन संस्थान के अध्यक्ष प्रो. किशना राम बिश्नोई व हिंदी विभाग की प्रभारी डॉ. गीतू धवन ने विश्व साहित्य के आलोक में हिंदी के अनुदित साहित्य पर विचार साझा किए। हिंदी विभाग की प्रवक्ता डॉ. शर्मीला, डॉ. कल्पना ने विश्व फलक पर हिंदी के बढ़ते विस्तार पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

व्याख्यान के बाद हिंदी विभाग में युवा काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें विवि के विभिन्न विभागों के विद्यालय स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति अपने अभिरुचि को प्रदर्शित किया। शिक्षा विभाग से अपूर्वा, प्रिंटिंग से दीपक, कंप्यूटर साइंस विभाग से गुलशन, एसएसबी से भूषण, मास कम्युनिकेशन विभाग से कल्पना एवं ईशान, हिंदी स्नातकोत्तर से अदिति, पारुल, सोमनाथ, सीएसई से जयंतराज एवं तुषार, एमटेक सीएससी से प्राची ने अपनी कविताओं के माध्यम से भावों की अभिव्यक्ति की।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें