फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर 24 जनवरी को होगी फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल

विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता कर अधिकारियों को निर्देश देते एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश बैनीवाल।
विज्ञापन
बरवाला। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम कार्यालय बरवाला में बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश बेनीवाल ने की। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि 24 जनवरी को होगी फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल करवाई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश बेनीवाल ने कहा कि उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम 26 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नहर कोठी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दिन बारिश होने के कारण राजकीय महाविद्यालय बरवाला या कपास मंडी बरवाला का शेड प्रयोग में लाया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां एवं प्रबंध समय पर मुकम्मल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में पुलिस, एनसीसी कैडेट्स, कॉलेज एवं स्काउट्स की टुकड़ियों को परेड में शामिल किया जाए और इनकी रिहर्सल पुलिस उप अधीक्षक की तरफ से नियुक्त परेड कमांडर की देखरेख में की जाए। सांस्कृतिक टीम की प्रस्तुतियां सामाजिक उपदेश, राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होनी चाहिए। समारोह में सरकार द्वारा क्रियान्वित जनकल्याणकारी नीतियों को प्रदर्शित करती हुई झांकियां भी शामिल की जाए। इस मौके पर राजकीय महाविद्यालय से डॉ. दीपिका, बरवाला नगर पालिका सचिव प्रगति, सेनेटरी इंस्पेक्टर दीपक, जेई साहिल वर्मा, सुपरवाइजर गीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें