फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अस्पताल को मिलीं 50 बहुउद्देश्यीय टेबल ट्रॉली

विज्ञापन
हिसार के जिला अस्पताल को मिलीं बहुउद्देश्यीय टेबल ट्रॉली। 
विज्ञापन
हिसार। महाराजा अग्रसेन जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए लॉकर वाली 50 पोर्टेबल दराज खरीदी गईं हैं। इन्हें अंग्रेजी में बेड साइड ट्रॉली या हिंदी में बहुउद्देश्यीय टेबल ट्रॉली कहा जा रहा है। इसमें लॉकर भी होने के कारण मरीजों का कीमती सामान सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में नशामुक्ति केंद्र भी संचालित है। इस कारण वहां पंजीकृत नशापीड़ितों को रोज निर्धारित कक्ष में आकर दवा लेनी पड़ती है। दुरुपयोग रोकने के लिए इन दवाओं को अधिक दिन तक घर में रहकर खाने के लिए नहीं दिया जाता है।
इसी मौके का फायदा उठाकर कई नशा पीड़ित नशापूर्ति के लिए आए दिन चोरी, छीना, झपटी आदि अपराध करते रहते हैं। ऐसी शिकायतें आए दिन पुलिस और अस्पताल प्रबंधन को मिलती रहतीं हैं। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए यह फर्नीचर भी खरीदा गया है।
विज्ञापन

इससे पहले अस्पताल का सुधारीकरण वहां नए बिस्तर और बेड भी मंगाए जा चुके हैं। इनमें से कई बेड रिमोट की सहायता से भी नियंत्रित किए जा सकते हैं।
वहीं अस्पताल के सुधार कार्य से पहले इसकी बाहरी दीवार पर लगे सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जा सके हैं क्योंकि अभी वहां अग्निसुरक्षा और वातानुकूलन संबंधी कई कार्य बचे हैं। अस्पताल की पीएमओ डॉ. रीना जैन का कहना है अस्पताल में मरीजों को सभी जरूरी संसाधन और अधिकतम सुविधाएं दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें