फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छुरी दिखाकर फड़ से सामान लूटकर ले गए बाइक सवार

विज्ञापन
हिसार का पीड़ित मदन।
विज्ञापन
हिसार। शहर के मुख्य गुरुद्वारा के पास फड़ लगाकर सामान बेच रहे एक युवक से बाइक सवार तीन युवकों ने दिनदहाड़े छुरी दिखाकर सामान लूट लिया। पीड़ित ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आजादनगर निवासी मदन ने बताया कि वह गुरुद्वारा के पास फड़ लगाकर सामान बेचते हैं। उनके साथ इंदिरा कॉलोनी निवासी संदीप भी काम करता है। 19 जनवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे तीन युवक बाइक पर आए और टोपी, चश्मा व घड़ी उठा ली। इन सामानों की कीमत करीब एक हजार रुपये बताई गई है।

आरोप है कि युवकों ने रुपये देने से इनकार कर छुरी दिखाई और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने दुकानदारों को घटना बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें