फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पीरांवाली में वन विभाग ने लिया 12.5 एकड़ जमीन पर कब्जा

विज्ञापन
मौके पर कब्जा छुड़ाने पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी, पुलिस कर्मी विरोध करने वालों को रोकते हुए।
विज्ञापन
हिसार। गांव पीरांवाली में वन विभाग ने शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अपनी 12.5 एकड़ भूमि से कब्जा हटाकर उस पर पुनः कब्जा ले लिया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी की मदद से भूमि पर की गई खेती हटाई गई और बाद में विभाग ने जमीन के चारों ओर करीब दो हजार पौधे लगवाए। कब्जा हटाने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने स्थिति को शांतिपूर्वक नियंत्रित कर लिया।
विज्ञापन


वन विभाग के रेंजर सूर्या सिंह ने बताया कि विभाग की करीब 12.5 एकड़ भूमि पर गांव पीरांवाली के पूर्व सरपंच दयाल सिंह और एक अन्य व्यक्ति का लंबे समय से कब्जा था तथा वे उस पर खेती कर रहे थे। भूमि विवाद को लेकर वन विभाग ने अदालत में मामला दायर किया था जिसमें वर्ष 2016 में फैसला विभाग के पक्ष में आया था। भूमि की मलकीयत, जमाबंदी और इंतकाल भी वन विभाग के नाम दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि प्रशासनिक आदेशों की पालना में शुक्रवार को पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। सिंचाई विभाग के एक्सईएन आनंद श्योराण को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। विरोध कर रही महिलाओं को महिला पुलिस कर्मियों ने समझाकर शांत कराया। विभाग ने भूमि पर कब्जा लेने के बाद उसकी नियमित निगरानी करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें