फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जगह रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, दरी बिछाकर गुड़गुड़ाते रहे हुक्का

विज्ञापन
हिसार- राजगढ़ रेलवे ट्रैक पर चिड़ौद में प्रदर्शन कर धरना देते किसान - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने सोमवार को चार रेलवे रूट पर छह जगह जाम लगाया। किसानों ने रेलवे ट्रैक पर दरी बिछा कर हुक्का गुड़गुुड़ाते हुए धरना दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रेलों का पूरी तरह चक्का जाम रहा। मोर्चा के जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार की अध्यक्षता में चिड़ौद रेलवे स्टेशन पर रेल रोकी गई। आरपीएफ ने स्टेशन अधीक्षक की शिकायत पर एक नामजद सहित किसान नेताओं पर केस दर्ज किया है। इस दौरान 15 से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं। कुछ ट्रेनें आंशिक रद्द तो कुछ पूरी तरह रद्द कर दी गईं।
सिवानी मंडी में रेलवे स्टेशन पर की जनसभा
सिवानी मंडी। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों का रेल रोको अभियान सोमवार को सुबह 11 बजे शुरू किया। रेलवे ट्रैक पर जमा होकर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने 5 घंटे तक शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रेलवे ट्रैक को जाम रखा। रेलवे स्टेशन पर सभा का आयोजन किया। जिसकी संयुक्त अध्यक्षता किसान सभा के प्रधान राम किशन भाकर व तोशाम किसान सभा के प्रधान कर्ण सिंह जैनावास ने की।किसान सभा के राज्य सचिव दयानंद पूनिया, सुकरम जागलान, बलवान बागड़ी, राजीव श्योराण एडवोकेट मौजूद रहे। इसी रेलवे रूट पर किसानों गांव चिड़ौद के रेलवे स्टेशन पर भी रेलवे ट्रैक पर बैठ कर प्रदर्शन किया, जिसकी अध्यक्षता शमशेर नंबरदार ने की।
विज्ञापन

मय्यड़ में 5 घंटे ट्रैक पर जुटे किसान
हांसी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने सुबह 10 बजे रामायण रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। जिसके कारण शाम 4 बजे तक रेलगाड़ियां बंद रहीं। किसान नेता दशरथ मलिक व कुलदीप खरड़ ने कहा कि सरकार हमारे किसानों के साथ गलत व्यवहार कर रही है। किसानों में सरकार के प्रति गुस्सा देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि तीन कृषि अध्यादेश के खिलाफ किसानों का लगातार आंदोलन चल रहा है। 800 के करीब किसान आंदोलन के दौरान शहीद हो चुके है। किसान नेता दशरथ मलिक ने कहा कि 2024 में होने वाले चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होना निश्चित है।
धुरी रेलवे रूट पर बुगाना व बरवाला में ट्रैक पर बैठे
बरवाला। रेल रोको अभियान के तहत हिसार मार्ग पर पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बैठे। बाडोपट्टी टोल कमेटी की तरफ से राजू भगत सरसौद की अध्यक्षता में रेल रोको अभियान चलाया गया। आंदोलनकारी इस दौरान शांति प्रिय ढंग से रेलवे लाईन पर दरी बिछाकर बैठे।
इस दौरान बलवान बेनीवाल, सत्यवान खेदड़, रामकेश नैन खेदड़, रोहतास राजली, सतबीर टाक, सरदानंद राजली, सतबीर बलोदा, काला राजली, काला ग्रेवाल, प्रेमा चहल राजली, प्रदीप खेदड़, दलबीर ग्रेवाल पाबड़ा, नरेंद्र पंघाल, इंद्र सरसौद, सत्यवान गुराना, सुरेश गुराना, मुकेंद्र गुराना, सुधन जेवरा, सतपाल जुगलान, जितेंद्र बधावड़, काला इशरहेड़ी, नरेश, धूप सिंह आदि मौजूद रहे। इसी रेलवे रूट पर किसानों ने गांव बुगाना में बलवान सुंडा के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए ट्रैक जाम कर दिया।
आदमपुर में किसानों ने रखा रेलवे ट्रैक जाम
मंडी आदमपुर। किसान संगठनों द्वारा सुबह 10 बजे से 4 बजे तक रेल यातायात जाम रखा गया। जाम में लांधड़ी टोल से समुद्र मलिक, संदीप सिवाच, धर्मबीर सिवाच, केडी अग्रोहा, भागमल, जितेंद्र, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव सतवीर धायल, तहसील प्रधान भूपसिंह बिजारणिया, कार्यकारी अध्यक्ष नरषोत्तम मेजर, उपप्रधान दलीप सिंह राहड़, संदीप असरावां, महेंद्र नंबरदार, भारतीय किसान यूनियन के प्रधान सतीश बेनीवाल, अमित मुंड, गरवा खैरमपुर, पंकज बगला, संदीप गोदारा सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।
कुलदीप खरड़ व अन्य पर केस दर्ज
रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर सोमवार को रामायण फाटक पर भारतीय किसान यूनियन नेता कुलदीप खरड़ के नेतृत्व में रेल संचालन बाधित करने के आरोप में कुलदीप खरड़ व अन्य पर हांसी स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह के द्वारा दिए गए मेमो (सूचना) के आधार पर रेलवे एक्ट के तहत आरपीएफ हिसार ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बीरबल यादव, थाना प्रभारी, आरपीएफ, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें