बालसमंद। खारिया गांव में मंगलवार सुबह खेत में जुताई करते समय रोटावेटर से कटने से किसान सुभाष की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बालसमंद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
जांच अधिकारी शेषकरण ने बताया कि खारिया निवासी किसान सुभाष (38) मंगलवार सुबह खेत में बान जुताई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे चक्कर आ गया और वह ट्रैक्टर से गिर गया। इस दौरान ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर उसे काटने हुए गुजर गया। हादसे के बाद आसपास के किसानों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। संवाद