फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बीटेक पास है शादी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी आर्मी ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी आर्मी ऑफिसर जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिला निवासी मेहरराज उद दिन हजाम बीटेक (कंप्यूटर साइंस) पास है। बेरोजगार होने के कारण उसने अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए ठगी का रास्ता अपनाया। यह खुलासा आरोपी ने रिमांड के दौरान पूछताछ में किया। आरोपी ने बताया कि उसकी गांव में दो-तीन महिला मित्र हैं। रिमांड खत्म होने के बाद आजाद नगर थाना पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी पीएसआई सुनील ने बताया कि आजाद नगर थाना पुलिस ने वैवाहिक साइट के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिला निवासी मेहरराज उद दिन हजाम को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने शादी डॉट काम पर निशांत सहारन के नाम से एक फर्जी प्रोफाइल बनाई थी। उसने खुद को सेना का अधिकारी बताकर हिसार निवासी एक युवती को अपने झांसे में लिया और विश्वास जीतकर करीब 30 हजार रुपये की ठगी की। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। इस दौरान आरोपी ने मोहाली-चंडीगढ़ स्थित अपने किराये के फ्लैट की निशानदेही करवाई। तलाशी के दौरान फ्लैट से वह नकली आर्मी वर्दी बरामद की गई जिसे पहनकर आरोपी वीडियो कॉल या फोटो के जरिए खुद को मेजर साबित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें