अनाज मंडी बरवाला के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन करते संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि व किसान।
बरवाला। संयुक्त किसान-मजदूर बाडोपट्टी टोल कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को अनाज मंडी में किसानों ने धरना-प्रदर्शन कर गेहूं खरीद के नए नियमों का विरोध किया। नाराज किसानों ने प्रशासन की चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए बिना गेट पास और बायोमेट्रिक के ही गेहूं से लदी ट्रॉलियां मंडी में उतरवा दीं। वहीं किसानों के विरोध के बाद मार्केट कमेटी सचिव ने आश्वासन दिया कि अब मंडी 24 घंटे खुली रहेगी और गेट पास की बाध्यता नहीं रहेगी।
किसानों का कहना था कि वे कोई अपराधी नहीं हैं इसलिए कागजी औपचारिकताओं के नाम पर अपमान सहन नहीं करेंगे। बाडो पट्टी टोल कमेटी के अध्यक्ष सरदानंद राजली ने कहा कि किसान मौसम की मार झेल रहे हैं जबकि सरकार उन्हें कागजी जाल में फंसा कर परेशान कर रही है। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों की मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू से बैठक हुई।
सचिव ने आश्वासन दिया कि अब मंडी 24 घंटे खुली रहेगी और गेट पास की बाध्यता नहीं रहेगी। अन्य मांगों के लिए उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का भरोसा दिलाया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर किसान विरोधी नियम वापस नहीं लिए गए तो मंडी से सड़क तक व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में किसान सभा के तहसील प्रधान कर्मवीर जलंधरा, उमेद सिंह, धोला जेवरा, रोहतास राजली, नरेश भ्याण, सत्यवान रेडू, सत्यवान खेदड़ सहित अन्य नेता मौजूद थे।
☰
Template
Image Attachment
Photo Manager
Social Media
Metadata
Attach Document
Translate
Backup
Agency
AI
QrCode
Attch Audio/Video
Last Version