फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मानसून टर्फ रेखा के उत्तर में खिसकने का दिखा असर, गुरुग्राम में 57 व यमुनानगर में 31.5 एमएम हुई बारिश

Fri, 29 Jul 2022 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। गुरुवार अलसुबह से ही हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून टर्फ रेखा के उत्तर में खिसकने के साथ ही हरियाणा में मानूसन ने दोबारा से रफ्तार पकड़ ली है। वीरवार को प्रदेश में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 57 एमएम बारिश हुई। वहीं हिसार में 16 एमएम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 28 जुलाई से मौसम प्रणालियां अब फिर से उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में स्थापित होने की वजह से मानसून गतिविधियों में सक्रियता बढ़ी है। वर्तमान समय में एक साथ 2-3 मौसमी तंत्र अलग अलग समय पर अगले एक सप्ताह के दौरान उत्तर भारत के मैदानी राज्यों को प्रभावित करेंगे, जिससे संपूर्ण इलाके में झमाझम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।

 

फिलहाल मानसून की टर्फ रेखा अब वापा उत्तर भारत की तरफ आ चुकी है। इस समय मानसून की टर्फ रेखा गंगानगर, हिसार, नारनौल, आगरा, प्रयागराज, रांची, कोलकाता से गुजर रही है। साथ ही साथ एक अन्य टर्फ रेखा इस मुख्य टर्फ रेखा से रांची से नीचे भुवनेश्वर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके अलावा मध्य राजस्थान पर मौजूद चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र अब पाकिस्तान की तरफ बढ़ गया है।

 

साथ ही एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार से भारत के पर्वतीय क्षेत्रों पर आ जाएगा। इससे एक प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण पंजाब पर बनने की संभावना बन रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी पूर्वी नमी वाली पवनों के साथ अरब सागर की पश्चिमी दक्षिणी नमी प्रचुर मात्रा में मिलेंगी।

 

इस मौसमी प्रणाली से भारत के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश और बादल फटने और भूस्खलन की गतिविधियों में इजाफा होगा। साथ ही साथ संपूर्ण मैदानी राज्यों पंजाब, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, झारखंड के साथ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में भी 31 जुलाई तक और अगस्त के प्रथम सप्ताह के शुरुआत में हर रोज कहीं हल्की तो कहीं मध्यम तो कुछ स्थानों मूसलाधार भारी बारिश होगी।

 

इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। गुरुवार अलसुबह से ही हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
 

प्रदेश में हुई बारिश का आंकड़ा

  • गुरुग्राम 57 मिलीमीटर
  • यमुनानगर 31.5 मिलीमीटर
  • नारनौल, महेंद्रगढ़ 17 मिलीमीटर
  • हिसार 16.0 मिलीमीटर
  • सोनीपत 15.5 मिलीमीटर
  • सिरसा 11.5 मिलीमीटर
  • रोहतक 9 मिलीमीटर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें