फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगर निगम के डाटा एंट्री ऑपरेटर ने होटल का प्रॉपर्टी टैक्स 17 लाख से 50 हजार रुपये किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम में एक डाटा एंट्री ऑपरेटर ने एक होटल का प्रॉपर्टी टैक्स 17 लाख रुपये से घटाकर 50 हजार रुपये कर दिया। हालांकि मामले का खुलासा होने पर प्रॉपर्टी टैक्स को ठीक कर दिया गया। डाटा एंट्री ऑपरेटर की मानें तो उसने गलती से ऐसा कर दिया।
विज्ञापन

वहीं अधिकारियों के संज्ञान में मामले आने पर उप निगमायुक्त ने सचिव को तलब किया है। जानकारी के अनुसार सिरसा रोड पर बने एक होटल के मालिक ने प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड में प्रॉपर्टी को फोटो ठीक करने के आवेदन किया था। इस दौरान निगम के कार्यरत एक सचिव के डाटा एंट्री ऑपरेटर विकास ने फोटो बदलने के साथ-साथ उक्त प्रॉपर्टी का टैक्स घटाकर 50 हजार रुपये कर दिया, जो पहले 17 लाख रुपये था।
हालांकि मामले का खुलासा होने पर आनन-फानन में इसे फिर से 17 लाख रुपये कर दिया गया। निगम कार्यालय में चर्चा है कि उक्त कर्मचारी ने पैसे लेकर यह काम किया है। वहीं, शाखा के कुछ कर्मचारियों का कहना है कि डाटा एंट्री ऑपरेटर से गलती से ऐसा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें